UP news: पूर्व DGP आरके विश्वकर्मा ने CIC पद की ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने बुधवार को मुख्य सुचना आयुक्त पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 10 राज्य सूचना आयुक्त ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य सूचना आयुक्त के साथ जिन्होंने शपथ ली उनमें मो. नदीम, वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, दिलीप अग्निहोत्री, राजेन्द्र कुमार सिंह, पदम द्विवेदी, शकुंतला गौतम, गिरजेश कुमार चौधरी और स्वतंत्र प्रकाश शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - आज भारतीय उत्पाद छा रहे, दुश्मन देश चीन के उत्पाद हो गए बाहर : सीएम योगी

संबंधित समाचार