PAK vs NZ टी 20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड का फिर एक बार पाकिस्तान से मुकाबला...पांच मैचों की होगी सीरीज, BCP का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची।  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अप्रैल में देश का दौरा करेगी। पीसीबी ने आज यहां न्यूजीलैंड के साथ पांच टी-20 मैचों की सीरीज की घोषणा करते हुए कहा कि इस श्रृंखला के सभी मुकाबले 18 से 27 अप्रैल के बीच खेले जायेंगे। 

जून में शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप से पहले प्रशिक्षण और अभ्यास सत्र के लिए न्यूजीलैंड की टीम 14 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचेगी। पिछले 17 महीनों में न्यूजीलैंड की यह तीसरा दौरा है। सीरीज के पहले तीन टी-20 मैच रावलपिंडी में होंगे तथा शेष दो मैच लाहौर में खेलें जायेंगे। इस वर्ष की शुरुआत में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का दौरा किया और टी-20 सीरीज में उसे 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला ने कहा कि यह सीरीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के बीच अटूट सौहार्द के प्रमाण है। हमें न्यूजीलैंड पुरुष टीम के 2024 के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम पेश करते हुए खुशी हो रही है। 

ये भी पढ़ें :- Netanyahu and Doval Meeting : इजरायल-हमास जंग के बीच PM बेंजामिन नेतन्याहू से मिले अजित डोभाल, इन मुद्दों पर की चर्चा

संबंधित समाचार