Hamirpur: झांसी से आई नारकोटिक्स टीम ने मारा छापा...भारी मांत्रा में गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में निजी नलकूप के कमरे में भरा मिला गांजा

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर छिरका गांव के निजी नलकूप में भारी मात्रा में झांसी की नारकोटिक्स टीम व स्थानीय पुलिस ने गांजा बरामद किया है। छापे के दौरान एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जबकि तीन आरोपी भाग निकले। मौजूदा समय में पुलिस पकड़े गए गांजे की तौल करा रही है। फिलहाल गांजा करीब पांच क्विंटल होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस छोड़कर अजय कपूर ने थामा BJP का दामन...लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा झटका

संबंधित समाचार