IPL 2020: KKR के कप्तान कार्तिक ने खोला जीत का राज, इन खिलाड़ियों को बताया असली हीरो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबु धाबी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल मुकाबले में मिली 10 रन से जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में काफी लचीलापन है और इसी का फायदा उन्हें मिल रहा। कोलकाता के कप्तान कार्तिक ने कहा, “हर टीम में कुछ अहम खिलाड़ी …

अबु धाबी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल मुकाबले में मिली 10 रन से जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में काफी लचीलापन है और इसी का फायदा उन्हें मिल रहा।

कोलकाता के कप्तान कार्तिक ने कहा, “हर टीम में कुछ अहम खिलाड़ी हैं और हमारे लिए नरेन उनमें से एक हैं। हम उनपर भरोसा रखना चाहिए। दो-तीन खराब मैच से अधिक फर्क नहीं पड़ता है। त्रिपाठी को शीर्ष क्रम पर अच्छा करते हुए देखना सुखद है।”

अबुधाबी में खेले गए मैच में कोलकाता ने सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की 81 रन की शानदार पारी और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 10 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कोलकाता अब तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

कार्तिक ने कहा, “आंद्रे रसल के बारे में अच्छी चीज है कि वह एक सदाबहार खिलाड़ी हैं। वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। हमारी बल्लेबाजी में काफी लचीलापन है। मैंने तीसरे नंबर से शुरुआत की, मैं अब सातवें नंबर पर खेल रहा हूं। मुझे सुनील और वरूण पर काफी यकीन था। उन्होंने मेरा भरोसा कायम रखा।”

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज