आज बलरामपुर में होंगे सीएम योगी, शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में करेंगे पूजन-अर्चन, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम 5 बजे शक्ती पीठ देवी पाटन मंदिर बलरामपुर पहुंचेंगे। जहां पर वो शक्ती की आराधना कर मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। शक्ती पीठ पर सीएम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम लोक सभा चुनाव की तैयारियों भी जायजा लेंगे। 

15 मार्च यानी शुक्रवार को सुबह दस बजे सीएम बलरामपुर के कोइलरा गांव में मां पाटेश्वरि राजकीय विश्व विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यही सीएम जिले में 1500 करोड़ की 451 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यहां सीएम जन सभा को सम्बोधित करेंगे।उसके बाद 12 बजे बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढे़ं; सीएम योगी आज अयोध्या में, निकालेंगे रैली, जानें क्या है पूरा प्लान

संबंधित समाचार