गोंडा: डीएम की फेसबुक आईडी हैक, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की फेसबुक आईडी बुधवार को हैक हो गयी। हैकर्स ने डीएम की आईडी से जब अश्लील कंटेंट शेयर करना शुरू किया तो इसकी जानकारी हुई। आईडी को तत्काल बंद कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है‌। 

डीएम नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर आईडी हैक होने की जानकारी साझा की है। डीएम ने लिखा कि उनकी फेसबुक आई हैकर्स द्वारा हैक कर ली गयी है‌। आईडी के तत्काल बंद कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है‌।

Untitled-4 copy

यह भी पढ़ें: हरदोई: बड़े भाई को नशा करके गालीगलौज करना पड़ा भारी, छोटी भाई ने सिर पर लाठी मारकर उतारा मौत के घाट, कोहराम

संबंधित समाचार