हरदोई: बड़े भाई को नशा करके गालीगलौज करना पड़ा भारी, छोटी भाई ने सिर पर लाठी मारकर उतारा मौत के घाट, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे अपने बड़े भाई के गाली-गलौज करने से छोटा भाई इतना बिलबिला उठा कि उसने उसके सिर पर ऐसी लाठी मारी कि उसका दम ही निकल गया। 

दरअसल खून के हाथों खून होने की वारदात के पीछे बताया गया है बड़ा भाई नशे की हालत में अपने छोटे भाई की बेटी को गाली-गलौज किया करता था। उसकी रोज़-रोज़ की इस आदत से मजबूर हुए छोटे भाई ने इस तरह की वारदात को अंजाम दे डाला। एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया है कि दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

बताया गया है कि माधौगंज थाने के कस्बा कुरसठ के मोहल्ला गांधीनगर निवासी जयराम और जय खिलावन दोनों सगे भाई थे और एक ही मकान में रहते थे। राजगीरी करने वाला जयराम नशे का आदी था। वह रोज़ शाम को नशे की हालत में घर पहुंच कर छोटे भाई जय खिलावन की बेटी को गाली-गलौज करता रहता था। उसकी इस आदत से जय खिलावन काफी नाराज़ रहने लगा। 

उसने उसे कई बार रोका-टोका, लेकिन वह अपनी आदत से बाज़ नही आया। बुधवार को जयराम नशे की हालत में घर पहुंचा और रोज़ की तरह छोटे भाई की बेटी को गाली-गलौज कर रहा था,उसी बीच जय खिलावन भी पहुंच गया। अपने बड़े भाई की इस आदत से वह इतना आग-बबूला हो गया कि उसने लाठी उठा कर सीधी उसके सिर पर मार दी। लाठी पड़ते ही जयराम वहीं पर गिर पड़ा। 

आनन-फानन में उसे माधौगंज सीएचसी पहुंचाया जा रहा था, उसी बीच जयराम ने दम तोड़ दिया। इस तरह की वारदात होने से इलाके में हड़कंप मच गया। एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि जयराम की पत्नी सरस्वती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढे़ं: आज बलरामपुर में होंगे सीएम योगी, शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में करेंगे पूजन-अर्चन, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

संबंधित समाचार