रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

बुधवार रात रायबरेली ऊंचाहार रेलवे लाइन पर बेलाभेला हाल्ट से तकरीबन एक किमी दूर त्रिवेणी ट्रेन से प्रयागराज की तरफ जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान लखीमपुर खीरी जनपद के गड़ीरोड, कांशीराम कालोनी निवासी शिब्बू पुत्र यासीन खान के रूप में हुई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

यह भी पढे़ं: बहराइच: चालक को झपकी आई तो खड्ड में जा गिरी कार, चार घायल, कोहराम

संबंधित समाचार