बहराइच: चालक को झपकी आई तो खड्ड में जा गिरी कार, चार घायल, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में नानपारा बहराइच मार्ग से जा रहे कार चालक को झपकी आ गई तो कार खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से कार सवार लोग नानपारा की ओर रात में जा रहे थे। मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर गौरा धनौली मोड़ पर कार पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गया। झपकी आने पर चालक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। 

प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग नानपारा की ओर जा रहे थे। रात नौ बजे के आसपास हादसा हुआ है। सभी एक ही परिवार के थे। इनमें मां बेटा, बेटी और एक अन्य शामिल है। कार बेटा चला रहा था। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

यह भी पढे़ं: सीएम योगी आज अयोध्या में, निकालेंगे रैली, जानें क्या है पूरा प्लान

संबंधित समाचार