प्रदेश वासियों के लिए यूपी सरकार बनवाने जा रही फैमिली आईडी, विकसित यूपी के लिए विकसित अयोध्या जरूरी: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

अयोध्या। अतिथ्य सेवा का उदाहरण अयोध्या ने एक बार फिर साबित किया है। 22 जनवरी से अब तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने राम लला का दर्शन किया है। मोदी जी का यहां बार-बार अभिनंदन है। जो बोलते थे कि रामनगरी में परिंदा पर नहीं मार सकता, अब यहां एक करोड़ लोग आ रहे हैं। जो सुरक्षा व स्वच्छता का भाव हमने देखा है, क्या कांग्रेस-सपा कर पाती। राम नवमी मेले की तैयारी का भी जायजा लेने आया हूं।

ये बातें सीएम योगी ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान एक जनसभा में कहीं। सीएम ने कहा किआज हर व्यक्ति की इच्छा है कि वो राम लला का दर्शन करे। आप लोग अयोध्यावासी हैं, सौभाग्यशाली हैं। अब अयोध्या नई मिसाल बनाने के लिए आगे बढ़ रही है। अयोध्या के लिए डबल इंजन की सरकार 30 हजार करोड़ की परियोजना चला रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट बन गया, फोर लेन सिक्स लेन की सड़कें बन रही हैं।

Untitled-30 copy

सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या में मल्टीलेवल पार्किंग बनी है। कोई सोच सकता था कि ऐसा होगा। यहां कोई भी व्यापारी नहीं उजड़ा है। सभी का पुनर्वास हुआ है। अयोध्या में व्यवसाय 50 गुना बढ़ गया है। अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी थी। सूर्यवंश की राजधानी देश की पहली सोलर सिटी बन रही है दुनिया की पहली सोलर सिटी अयोध्या सिटी बन रही है भगवान सूर्य के रोशनी से अयोध्या रोशन हो रही है। 

विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित अयोध्या नव्य और भव्य आवश्यक है। क्या यह काम कांग्रेस-सपा वाले करा पाते। उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम चारों तरफ एक ही आवाज है, फिर एक बार मोदी सरकार। तीसरी बार जब मोदी जी आएंगे तो भारत को अर्थव्यवस्था में दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनाएंगे।

सीएम ने कहा कि वो जल्द ही फैमिली आईडी शुरू करने वाले हैं। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें लाभ मिलेगा। फैमिली आईडी उसके बारे में बताएगी। सरकार के लोग उसके घर जाएंगे और उसे योजना का लाभ देंगे। सीएम ने कहा कि भगवान अपना काम कराते रहते हैं, माध्यम हमें बनाते हैं। 

Untitled-31 copy

यह भी पढे़ं: लखनऊ: शुगर, बीपी और मोटापे की पता चली वजह, बचाव का डॉक्टरों ने बताया तरीका, आप भी जान लें, रहेंगे फायदे में!

संबंधित समाचार