जौनपुर में 20 एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा गया शातिर, बिना नंबर की बुलेट के साथ पुलिस ने धर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्सा क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों का पैसा निकालने वाले शातिर को धर दबोचा और उसके कब्जे से अलग अलग बैंक के 20 एटीएम कार्ड बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस गश्ती दल ने नौपेडवा स्टेट बैंक एटीएम मशीन के पास नाकाबंदी की और बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार शातिर विपिन यादव को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से अलग अलग बैंकों के 20 एटीएम कार्ड मिले।

यह भी पढ़ें: कौशांबी: मतदाताओं की संख्या में सवा लाख से अधिक का इजाफा

संबंधित समाचार