आज का राशिफल। 15 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 15 मार्च, 2024

मेष

आज अधिकाधिक समय मनोरंजन और खानपान में व्यतीत करेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिंतायुक्त हो सकते हैं। अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता न करें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृष

आज वाहन के रखरखाव में आपको काफी ध्यान देना होगा। रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार को खुश रखने के लिए महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इस समय आपको शांतिपूर्ण तरीके से बिताने की सलाह दी जाती है।

मिथुन

आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के रद्द होने की संभावना है। अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। लोग आपकी मजबूरी और परेशानियों को दरकिनार कर सकते हैं।

कर्क

आज आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। समाज में आपका व्यवहार सबके प्रति काफी अच्छा रहेगा। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।

सिंह

आज परामर्श सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में कुछ नवाचार प्रयोग करेंगे। आप लोगों के सामने अपने व्यक्तित्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या

आज अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें,लेकिन उसे लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिए हितकर नहीं है। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें। आपके निर्णयों पर नजदीकी लोग ही प्रश्न-चिन्ह लगा सकते हैं।

तुला

आज अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

वृश्चिक

आज आप नए विचारों के प्रभाव से धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा। व्यवसाय में आ रहे प्रतिरोधों को चतुराई से दूर कर लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी। ऑफिस के षड्यंत्रों को दूर करने में सफल रहेंगे।

धनु

आज अटके हुए कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। बॉस आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं।

मकर

आज दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं।

कुंभ

आज ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें। नेटवर्किंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। निराशाजनक विचारों से दूर रहें।

मीन

आज आपका फोकस पूरी तरह से अपने काम पर होगा। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके सामाजिक संबंध विकसित होंगे। अपनी कार्यक्षमता को लोगों के सामने सिद्ध कर पाएंगे।