बरेली: अवैध निर्माण पर बीडीए की कार्रवाई, एयरफोर्स स्टेशन के पास चला बुलडोजर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: एयरफोर्स स्टेशन की चारदीवारी के पास बीडीए ने अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा की वजह से अतिक्रमणकारियों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी।

बीडीए की प्रवर्तन टीम ने प्रेमनगर में आवासीय नक्शा पास कराकर व्यावसायिक निर्माण करा रहे एक भवन को सील कर दिया। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने एयरफोर्स गेट के पास कंजादासपुर रोड पर छह लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। यहां कई लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में दीवारें खड़ी कर दी थीं तो कुछ लोगों ने अतिक्रमण करते हुए नालियां भी बंद कर दी थीं। प्रवर्तन दल ने चेतावनी दी कि अब कोई भी निर्माण होता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: दंगे की फाइल ट्रांसफर कराने को शाहरूख खान की दूसरी अर्जी, पहली वापस

संबंधित समाचार