बहराइच: फोन पर हुई बहस के बाद युवक पर की फायरिंग, ईंट मार किया मरणासन्न, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर 

भाजपा कार्यालय बलरामपुर में कामकाज देखता है घायल युवक

बहराइच: फोन पर हुई बहस के बाद युवक पर की फायरिंग, ईंट मार किया मरणासन्न, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर 

बहराइच, अमृत विचार। शहर के फुटहा कालोनी निवासी एक युवक से रात में कुछ लोगों की फोन पर बहस हुई। इसके बाद युवक पर गोंडा रोड स्थित अस्पताल के निकट फायरिंग कर जमकर पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के फुटहा कालोनी निवासी यश श्रीवास्तव (23) पुत्र राजू श्रीवास्तव से गुरुवार रात को कुछ लोगों से फोन पर बहस हुई। यश के साथी अमित गुप्ता ने बताया कि बहस के दौरान यश दरगाह थाना क्षेत्र के गोंडा मार्ग स्थित समर्पण अस्पताल के निकट रात 10 बजे मौजूद था। बहस के बाद 10 से 15 की संख्या में पहुंचे दबंगो ने यश पर ईट व अन्य हथियार से हमला कर दिया। वही साथ मे मौजूद कुछ दबंगों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। गंभीर हालत में यश को साथी अमित ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

अस्पताल में भर्ती यश ने बताया कि शिवा शौर्य, सत्यम, आशुतोष, गौरव, रुद्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी होने पर दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हाल जाना। घायल को गंभीर हालत में रात में ही लखनऊ रेफर कर दिया गया।

इस मामले में दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। युवक की हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है जो भी दोषी होगा उनपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा कार्यालय में तैनात है यश

कोतवाली देहात के फुटहा कालोनी निवासी यश भाजपा कार्यालय बलरामपुर में कामकाज देखता है। घायल होने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रात में जिला अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: आइस्क्रीम के रुपयों को लेकर विवाद में फायरिंग, दो गिरफ्तार, एक फरार