Kanpur Accident: तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई...एक की मौत व 12 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बस की डंपर से भिड़ंत

कानपुर, अमृत विचार। राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण शुक्रवार सुबह नौबस्ता हाईवे किनारे खराब खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

हादसे में बस चालक की मौत हो गई। वहीं 12 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। 

रायबरेली के लालगंज निवासी विमलेश ने बताया कि उनके भाई अवधेश कुमार (52) प्राइवेट बस चालक थे। परिवार में पत्नी साधना समेत तीन बेटी और एक बेटा है।

बताया कि 10 मार्च को भाई रायबरेली से सवारियों से भरी बस लेकर राजस्थान के बालाजी मंदिर गए थे। वहां दर्शन करने के गुरुवार रात को वह बस लेकर रायबरेली के लिए लौट रहे थे।

रास्ते में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नौबस्ता हाईवे पर प्रताप होटल के पास बस हाईवे किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस का केबिन क्षतिग्रस्त होने से अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में मौजूद 55 सवारियों में से 12 सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डाक्टरों ने बस चालक अवधेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बस और डंपर को हटवा कर यातायात सुचारू कराया। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।

घायलों के नाम

1. बृजकिशोर मिश्रा (52) पुत्र चंद्रपाल मिश्रा निवासी गोविंदपुर राही थाना मिल एरिया रायबरेली

2. मुन्नी देवी (45) पत्नी बृज किशोर मिश्रा निवासी गोविंदपुर राही थाना मिल एरिया रायबरेली

3. रमाकांत मिश्रा (28) पुत्र बृज किशोर निवासी गोविंदपुर राही थाना मिल एरिया रायबरेली

4. मंजुला मिश्रा ( 48) पत्नी अमरीश मिश्रा निवासी सुल्तानपुर खेड़ा थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली

5. राम जानकी (44) पत्नी संतोष निवासी अनापुर सुमरपाह थाना लालगंज कोतवाली रायबरेली

6. मंजू (38) पत्नी दीपू निवासी थाना गुरुबख्शगंज रायबरेली

7. रंजीत (28) कुमार पुत्र छेदीलाल साहू निवासी थाना गुरुबक्शगंज पोस्ट कोरिहर जिला रायबरेली

8. ललित कुमार (52) पुत्र तीर्थनाथ निवासी रण गांव थाना लालगंज रायबरेली

9. रामनरेश (35) पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम संतपुर थानाधरमऊ जिला रायबरेली

10. अमित कुमार शुक्ला (38) पुत्र शिव शंकर शुक्ला निवासी गुरुबख्शगंज थाना गुरुबख्शगंज रायबरेली

11. किरण देवी (36) पत्नी स्वर्गीय संदीप सिंह निवासी गुरूबख्शगंज थाना गुरुबख्शगंज रायबरेली

12. दिव्यांशी (6) पुत्री सत्येंद्र कुमार निवासी जहांगीराबाद थाना डलमऊ रायबरेली

ये भी पढ़ें- Kanpur: डकैती और चेन स्नेचिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़...तीन के पैर में लगी गोली, देर रात ताबड़तोड़ गोली से गूंजा इलाका

संबंधित समाचार