Kanpur: डकैती और चेन स्नेचिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़...तीन के पैर में लगी गोली, देर रात ताबड़तोड़ गोली से गूंजा इलाका

कानपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन के पैर में गोली लगी

Kanpur: डकैती और चेन स्नेचिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़...तीन के पैर में लगी गोली, देर रात ताबड़तोड़ गोली से गूंजा इलाका

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थाना क्षेत्र में सजारी पुल के पास गुरुवार रात इनामी अन्तर्राज्यीय गैंग के दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें काउंटर फायर में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। दोनों ही बदमाशों की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। मुखबिर से पुलिस को कार से चार बदमाशों की सूचना थी, जिसके बाद अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह व एसीपी चकेरी दिलीप कुमार व सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा है। 

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी माह में हरजिंदर नगर के रामगली मोहल्ले में प्रिंसिपल हेमलता जोशी के घर डकैती पड़ी थी। इस घटना में बदमाशों को पांच से सात करोड़ रुपये रखे होने की सूचना थी। बदमाशों का लगातार वह लोग पीछा कर रहे थे। 

सर्विलांस की मदद से सभी ती तलाश की जा रही थी। वह लोग फिर से डकैती की योजना बना रहे थे। उन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। दो वांछित बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया था। अन्तर्राज्यीय गैंग के यह सदस्य है। जानकारी की गई तो पता चला कि कल्याणपुर थानाक्षेत्र में 2022 में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उस डकैती में पांच लोग नामजद थे। 

चकेरी में हुई मुठभेड़ में दोनों कल्याणपुर डकैती में वांछित थे। ये अन्तर्राज्यीय गैंग है इनके और अपराध को तलाशेंगे। एक पक़ड़ा गया बदमाश मध्यप्रदेश का है। दिल्ली इनका मुख्य ऑपरेशन एरिया है। दिल्ली यूपी इनका बेसिक ऑपरेशन का एरिया है। उन्होंने बताया कि बीच में इन लोगों ने दिल्ली में थे।

मुखबिर की सूचना पर वैगनकार कार को घेरा गया। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पकड़े गए बदमाशों में तेग बहादुर सिंह उर्फ प्रकाश, चंदन उर्फ चंदू, निवासी उत्तराखंड को गोली लगी है। वहीं दयाल सिंह निवासी उत्तराखंड और सत्येंद्र निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।  
उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से कंट्रीमेड पिस्टल बरामद हुआ है।

देहरादून और दिल्ली के मुकदमे खंगाले जा रहे हैं। इन लोगों की योजना थी कि प्रिंसिपल की बेटी जो अल्मोड़ा में रहती हैं। उनके घर में डकैती डालने की पूरी योजना थी। लेकिन इससे पहले उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। दोनों बदमाशों से पूछताछ कर अन्य की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। वह लोग बेहद शातिर किस्म के हैं। दिल्ली में यह लोग कैब चलाकर घटना को अंजाम देते हैं। 

वहीं, गुजैनी थानाक्षेत्र के पिपौरी गांव में फजलगंज थानेदार की टीम ने महिला ऑफिसर से लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी सत्यम तिवारी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ने का प्रयास किया। इस पर उसने फायरिंग झोंक दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानपुर के अलावा भी कई थानों में संगीन धाराओं के मुकमदें दर्ज है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर: कांस्टेबल पति की अश्लील तस्वीरें लेकर पुलिस ऑफिस पहुंची पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला  

ताजा समाचार

बिजनौर : वाहनों की चेकिंग कर रहा था फर्जी दरोगा, पुलिस को दिखाई अकड़...जानिए फिर क्या हुआ?
बदायूं: सपा प्रत्याशी को देना वोट, वर्ना जान से मार दूंगा...फोन पर युवक ने दी धमकी, डरा हुआ है भाजपा समर्थक...जानिए मामला
अयोध्या: भीषण गर्मी से तेजी से बढ़ रही है मरीजों की संख्या, रोजाना आ रहे उल्टी दस्त के करीब 25 मरीज, CHC हुई फुल 
मुरादाबाद: व्यापार संगठन की मांग- अवैध साप्ताहिक बाजार हटाई जाए.. शहर में अवैध ई-रिक्शा पर लगे अंकुश
लोकसभा चुनाव 2024: श्रीकला ने फैलाया आँचल, मिलने लगा आशीर्वाद
लोहिया संस्थान: भारत के पहले 22 हेड्स माइक्रोस्कोप लैब की हुई शुरूआत, प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों को भी मिलेगा लाभ