Farrukhabad: लोकसभा चुनाव से पहले जिले में चली तबादला एक्सप्रेस...तीन दारोगा लाइनहाजिर, 23 इधर से उधर

लोकसभा चुनाव से पहले जिले में तबादला एक्सप्रेस चली

Farrukhabad: लोकसभा चुनाव से पहले जिले में चली तबादला एक्सप्रेस...तीन दारोगा लाइनहाजिर, 23 इधर से उधर

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए एसपी विकास कुमार ने तीन उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही 23 उप निरीक्षको कों इधर उधर कर दिया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि सिवारा चौकी इंचार्ज विवेक कुमार, थाना शमशाबाद के उपनिरीक्षक शकील अहमद एवं कोतवाली फतेहगढ़ के उप निरीक्षक उदय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाना जहानगंज के उपनिरीक्षक कपिल कुमार कुशवाहा को सिवारा चौकी का प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक भूकेद्र सिंह को बवना चौकी का चार्ज सौंपा गया है।

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उप निरीक्षक  राम सिंह को थाना नवाबगंज के वरिष्ठ उप निरीक्षक  का प्रभार सौपा गया है। थाना एएचटीयू के उप निरीक्षक राम लखन का थाना कंपिल, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक भारत राम का चुनाव कार्यालय के लिए तबादला किया गया। 

जोनल रिजर्व के उप निरीक्षक प्रताप सिंह को चुनाव कार्यालय भेजा गया। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रमाशंकर का थाना अमृतपुर तबादला किया गया। उप निरीक्षक लव कुमार को थाना जहानगंज का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक रामपाल सिंह का तबादला चुनाव आयोग सेल में किया गया।

पूर्व में पुलिस लाइन से थाना राजेपुर के लिए उप निरीक्षक हरिओम शर्मा का किया गया तबादला आदेश निरस्त कर न्यायालय सुरक्षा में लगाया गया है। थाना शमशाबाद के उप निरीक्षक  श्याम  सिंह का तबादला न्यायालय सुरक्षा, थाना मोहम्मदाबाद के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का तबादला थाना राजेपुर, थाना कमालगंज के उप निरीक्षक जहानसिंह का तबादला थाना कंपिल किया गया। थाना कपिल के उप निरीक्षक अमित कुमार को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया।

पुलिस लाइन के उप निरीक्षक बलबीर सिंह डांगी को थाना मऊदरवाजा, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव को थाना फतेहगढ़, अप निरीक्षा आनंद शर्मा को थाना मेरापुर, उप निरीक्षक श्रीमती सुधा पाल को थाना कादरी गेट भेजा गया है। 

पुलिस लाइन से उप निरीक्षक मदनलाल पिपल को कोतवाली फर्रुखाबाद का वरिष्ठ उप निरीक्षक, उप निरीक्षक अनुज कुमार सिंह को थाना शमशाबाद का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक सोहेल खान की कोतवाली मोहम्मदाबाद मेवरिष्ठ निरीक्षक, अजय कुमार की थाना मऊदरवाजा में तैनाती की गई। पुलिस  लाइन से उपनिरीक्षक कल्लू सिंह को थाना अमृतपुर का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया।

ये भी पढ़ें- UP: ANM Student की हत्या...सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही, न उसकी जान