लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में आए डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लखनऊ डीएम एक्टिव हो गए हैं। आज डीएम ने निरीक्षण किया व जिम्मेदार अधिकारियों ने निर्देशित किया है। निरीक्षण की शुरुआत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जयनारायण (के.के. सी.) पीजी कालेज से की गई जहां पर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन, नोडल मतदान कार्मिक प्रशिक्षण को निर्देश दिए गए की सभी कमरों का सिटिंग प्लान निर्धारित कर लिया जाए। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की परिसर में कुल 40 कमरों में मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिग 2 पालियों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पाली में लगभग 1500 कार्मिकों की ट्रेनिग कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की प्रत्येक कमरे में EVM की हैंडआन ट्रेनिग के लिए 5-5 EVM उपलब्ध कराई जाएगी।
ट्रेनिंग लेना होगा अनिवार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की ट्रेनिंग लेना सभी मतदान कर्मियो के लिए अनिवार्य है। बिना सूचना के कोई भी कर्मी ट्रेनिंग में अनुपस्थित नहीं रहेगा। प्रत्येक दिन मतदान कर्मियो की अटेंडेंस बायोमेट्रिक डिवाइस के द्वारा दर्ज कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की प्रशिक्षण के दौरान परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की ट्रेनिंग के दौरान नगर निगम की एक टीम साफ सफाई की व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश से परिसर में उपस्थित रहेगी। साथ ही हर कमरे में डस्टबिन और हर फ्लोर पर 2-2 लोग वेस्ट मैनेजमेंट के लिए लगाए जाएंगे। साथ ही निर्देश दिया की सभी कमरों के बाहर पानी, शर्बत की व्यवस्था और डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
रमावाई भी पुहंचे डीएम
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रमाबाई रैली स्थल में बने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम्स का भी निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सभी 9 स्ट्रांग रूमों को देखा और निर्देश दिए की सभी रुमों में साफ सफाई व परिसर में फागिंग कराने के निर्देश दिए गए। रमाबाई स्थल में फागिंग साफ-सफाई लाइटिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था को शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए वेंटिलेशन डक्ट और कूलिंग डक्ट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए ताकि कमरों में गर्मी न लगे। उक्त के साथ ही निर्वाचन कार्यों में लगे कार्मिकों के खान पान की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
