हमारा जनता से गठबंधन, बाकी का दलों से : विश्वनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांशीराम की 90 वीं जयंती समारोह में बोले, बसपा प्रदेश अध्यक्ष

अयोध्या, अमृत विचार। बसपा दलितों, पिछड़ों,अल्पसंख्यक एवं न्याय प्रिय ब्राह्मण, क्षत्रिय की चहेती पार्टी है। हमारा  गठबंधन जनता से है और बाकी का दलों से। ये बातें शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहीं। उन्होंने सपा पर भर्तियों को खत्म करने और भाजपा पर निजीकरण का आरोप लगाया।
 
वो मकबरा स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी संस्थापक कांशीराम की 90 वीं जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अंबेडकरनगर निवासी कारोबारी और ब्राह्मण चेहरे सच्चिदानंद पाण्डेय को लोकसभा प्रभारी घोषित किया है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने संस्थापक के चित्र पर पुष्पार्चन और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  

प्रदेश महासचिव व पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. ओपी तिवारी ने कहा कि राम जन-जन की आस्था के प्रतीक है, उनका राजनीति व वोट बैंक के लिये इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। लोकसभा प्रभारी सचिदानंद पाण्डेय सचिन ने सर्व समाज व युवाओं के सहयोग से विजय की बात कही। कार्यक्रम को जिला प्रभारी रामगोपाल कोरी, प्रदीप भारती, केके रावत, सुनील पाठक,रामसागर वर्मा ने सम्बोधित किया। इस दौरान मंडल को-ऑर्डिनेटर महेन्द्र आनन्द, जिला पंचायत सदस्य हरिशचन्द्र निषाद, आनंद शुक्ला, राम प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड को बताया BJP सरकार की वसूली, कहा-ये है PDA के प्रताड़ना की भाजपाई गारंटी

संबंधित समाचार