बरेली: कल अयोध्या जाएंगे 5200 भाजपा कार्यकर्ता, रामलला के करेंगे दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए शनिवार को 52 सौ भाजपा कार्यकर्ता सौ बसों से जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की वजह से 12 मार्च के कार्यक्रम को टाल दिया गया था।

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का कहना है कि बरेली और महानगर से करीब सौ बसों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 52 सौ के करीब कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा। कुछ बसें नकटिया और कुछ आगे से रवाना होंगी। आचार संहिता से इसका कोई वास्ता नहीं है। शांतिपूर्वक तरीके से सभी लोग जाएंगे। बसों में कोई बैनर नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- मुसलमान समझ चुका है सीएए की हकीकत: शहाबुद्दीन रजवी

संबंधित समाचार