बरेली: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, SSP के आदेश पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: बारादरी थाना क्षेत्र में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती ने बताया कि वह एक केंद्र चलाती है। उसके केंद्र पर कांकर टोला निवासी अल्तमश आता जाता था। धीरे धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोपी ने उससे छह लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। घुमाने के बहाने आरोपी सात मई 2023 को उसे डोहरा रोड स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

नाराजगी जताने पर आरोपी ने निकाह करने की बात कही। आरोपी ने 23 जुलाई 2023 को इसाइयों की पुलिस के पास स्थित होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी बहन भी रिश्ता लेकर आरोपी के घर गईं तब आरोपी ने शादी करने और रुपये देने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: सप्ताह में 6 दिन चलेगी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

संबंधित समाचार