बरेली: सप्ताह में 6 दिन चलेगी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से नियमित सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन सिर्फ सोमवार को नहीं चलेगी। रेलवे ने शुक्रवार को नियमित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। मंगलवार को वंदे भारत का उद्घाटन हुआ था।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22545/22546 लखनऊ जंक्शन-देहरादून-लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 26 मार्च से किया जाएगा। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 22545 लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से लखनऊ जंक्शन से 05.15 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन से 08.35 बजे, मुरादाबाद से 09.57 बजे हरिद्वार से और 12.15 बजे छूटकर देहरादून 13.35 बजे पहुंचेगी। 

वापसी यात्रा में 22546 देहरादून-लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से देहरादून से 14.25 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 15.31 बजे, मुरादाबाद जंक्शन से 17.45 बजे, बरेली जंक्शन से 19.05 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन पर 22.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में आठ चेयरकार होंगे, इसमें एक एक्जीक्यूटिव श्रेणी का का होगा। फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से किराया आदि यात्रियों को नहीं पता चल पा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: यात्रियों को मिली राहत, अब बबराला स्टेशन पर भी होगा महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव

संबंधित समाचार