बरेली: यात्रियों को मिली राहत, अब बबराला स्टेशन पर भी होगा महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बरेली से इंदौर को जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव अब बबराला स्टेशन पर भी होगा। बबराला से बरेली आने वाले और बरेली से बबराला जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

शुक्रवार को बबराला स्टेशन पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहली बार महाकाल एक्सप्रेस रुकी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस बबराला स्टेशन पर 11:50 बजे से 11:55 बजे तक और ट्रेन संख्या 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव दोपहर 14:10 बजे से 14:15 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: कल अयोध्या जाएंगे 5200 भाजपा कार्यकर्ता, रामलला के करेंगे दर्शन

संबंधित समाचार