अयोध्या: तीन उपनिरीक्षक व 30 आरक्षियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में चल रही तबादले की कवायद के तहत एसएसपी राजकरन नय्यर ने तीन उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। साथ ही पांच मुख्य आरक्षी और 25 आरक्षियों का तबादला किया गया है।

शनिवार को एसएसपी की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक नगर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक शिवसागर चौधरी को इनायत नगर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि अयोध्या कोतवाली में तैनात इस शेषनाथ सिंह को पटरंगा थाने पर तैनाती दी गई है। 

वहीं उप निरीक्षक कुंवर सिंह का पूर्व में बाबा बाजार से कोतवाली नगर हुआ तबादला निरस्त किया गया है। इसके साथ एयरपोर्ट की सुरक्षा ड्यूटी समेत अन्य थाना चौकी पर तैनात पांच महिला और पुरुष मुख्य आरक्षी तथा 30 आरक्षियों को विभिन्न थानों पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढे़ं: प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल, कही ये बात

संबंधित समाचार