हरदोई: लापता युवक का नहर के किनारे लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से गायब हुए युवक का शव शनिवार की सुबह 24 घंटे बाद नहर किनारे फंदे से  लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में उसकी जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। बताया गया है कि बघौली थाना के ज्वार पुरवा निवासी 22 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीपाल मेहनत-मज़दूरी करता था। एक उससे बड़ा और तीन उसके छोटे भाई है। 

बड़े भाई पिंटू ने बताया की शुक्रवार की सुबह संदीप घर में था,करीब आठ बजे वह बगैर कुछ बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की जाने लगी,लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसी बीच शनिवार की सुबह पड़ोसी गांव के पास से निकली नहर के किनारे पेड़ से उसका शव लटका हुआ देखा गया। 

इसका पता होते ही संदीप के घर में चीख-पुकार मच गई। इस बारे में जहां लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहें है वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी

 

संबंधित समाचार