Auraiya: पति ने पत्नी पर बच्चे को यमुना में फेंकने का लगाया आरोप...महिला बोली- बीमारी से हुई मौत, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पत्नी पर लगाया बच्चे को यमुना में फेंकने का आरोप

औरैया, अमृत विचार। पति ने अयाना निवासी पत्नी पर तीन माह के बच्चे को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी में खोजने में जुटी है। वहीं पत्नी बीमारी से बच्चे की मौत होना बता रही है।

अयाना थाना क्षेत्र के अयाना निवासी बीनू भदौरिया की बेटी  गार्गी की शादी 2022 में आगरा निवासी रजत के साथ हुई थी। दोनों में अनबन के चलते रक्षाबंधन से गार्गी मायके में रहती है। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। शनिवार सुबह पति रजत ने 112 पर फोन कर जानकारी दी कि पत्नी ने विवाद के चलते उसके बच्चे को बीझलपुर स्थित यमुना नदी में फेंक दिया है। 

जानकारी पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद बच्चे की नदी में तलाशना शुरू किया। वहीं पत्नी गार्गी ने बताया कि पति ग्वालियर घोषपुरा में रहते हैं। वह उसे अपने साथ नहीं ले जाते थे। आगरा आने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

इस पर पिता उसको घर ले आये थे। कुछ दिनों से बेटे की तबियत खराब थी। शनिवार सुबह बच्चे को परेशानी बढ़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से सैफई ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि बच्चे को नदी में खोजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: दूसरों की सुरक्षा करने वाली 'खाकी' खुद ही नहीं सुरक्षित...टप्पेबाजों के हौसले बुलंद, महिला सिपाही के साथ किया ये

संबंधित समाचार