Fatehpur: दूसरों की सुरक्षा करने वाली 'खाकी' खुद ही नहीं सुरक्षित...टप्पेबाजों के हौसले बुलंद, महिला सिपाही के साथ किया ये
फतेहपुर में महिला सिपाही का बैग काट चार लाख के जेवर पार
फतेहपुर, अमृत विचार। रोडवेज बस से ससुराल जा रही महिला सिपाही का बैग काटकर टप्पेबाज जेवर चोरी कर ले गए। जाफरगंज थाने में तैनात महिला सिपाही आभा देवी बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने वाली गली में किराए का मकान लेकर रहती है।
बीते दिनों वह कस्बे के ललौली चौराहे से रोडवेज बस से ससुराल औरैया जाने के लिए निकली थी। उन्होंने अपना जेवर भरा बैग बस के अंदर रख लिया। बताया कि बैग में चार लाख कीमत के जेवर रखे थे। ससुराल पहुंचने पर देखा कि बैग अंदर से कटा हुआ है और जेवर गायब है।
महिला के अनुसार चार लोग चौडगरा कस्बे के समीप बस से उतरे थे। आशंका है कि वही जेवर चोरी कर के ले गए हैं। पुलिस ने कंडक्टर से भी पूछताछ की। एसएसआई सत्यदेव गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- UP: थाने से लेकर जिलाधकारी, कोर्ट में भी नहीं हुई सुनवाई...समाधान दिवस में दो सगी बहनों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल
