Banda Accident: बालू खदान में पिता को खाना देने गए किशोर को मिनी ट्रक ने कुचला...मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में मिनी ट्रक के कुचलने से किशोर की मौत

बांदा, अमृत विचार। बालू खदान में मजदूरी कर रहे अपने पिता को खाना देने जा रहे किशोर को रास्ते में डग्गी (मिनी ट्रक) ने कुचल दिया जिससे मौके पर मृत्यु हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आपनी मांगो को लेकर चार घंटे शव नही उठने दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के बरियारी गांव निवासी रामशरण का 17 वर्षीय पुत्र अंकित पिता को खाना देने पैदल केन नदी क्षेत्र में बरियारी बालू खदान जा रहा था। रास्ते में एक डग्गी चालक अपना मिनी ट्रक बैक कर रहा था तभी उक्त बालक मिनी ट्रक के पीछे के पहियों के नीचे दब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग ट्रक चालक को चिल्ला कर रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह नही रुका और दो बार ट्रक को आगे पीछे कर दिया जिससे बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इससे पहले की परिजन कही इलाज के लिए ले जाते इसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुचे और शव को कब्जे में लेकर बैठ गए। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अम्बुजा त्रिवेदी, एसडीएम विकास यादव, नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला मौके पर पहुचें और मृतक का शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। 

लेकिन परिजन इस बात पर अड़ गए कि डीएम और बालू ठेकेदार को मौके पर बुलाइये और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराइये तब शव देंगे। कई घण्टे की मशक्कत के बाद परिजन माने और दोपहर बाद शव को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर मिलते ही आहे को विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Auraiya: पति ने पत्नी पर बच्चे को यमुना में फेंकने का लगाया आरोप...महिला बोली- बीमारी से हुई मौत, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा