Loksabha election 2024: SP ने धर्मेंद्र यादव को दिया आजमगढ़ से टिकट, इटावा से जितेंद्र दोहरे लड़ेंगे चुनाव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा शनिवार को हो गई है। अचार संहिता लगने के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 6 लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेन्द्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

19 - 2024-03-16T183256.994

गौरतलब है कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने अपने 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। सपा ने भदोही से यशवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी की इस लिस्ट में भदोही सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है, जहाँ से ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी सूची के मुताबिक नगीना सीट से मनोज कुमार सिंह, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मीकि और लालगंज से दरोगा सरोज लोकसभा चुनाव प्रत्याशी होंगे।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election Dates 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में होगी वोटिंग...4 जून को नतीजे

संबंधित समाचार