बदायूं: चाय पिलाने के बहाने बुलाकर युवक को मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बदायूं, अमृत विचार: गांव में घूम रहे युवक को एक ग्रामीण ने चाय पिलाने के बहाने बुलाया। कुछ देर बात करने के बाद युवक को गोली मार दी। गोली का छर्रा युवक के कंधे पर लगा। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 

मामला थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव चितरी का है। गांव निवासी आरपी शर्मा पुत्र सत्यराम शुक्रवार रात अपनी मां के साथ थाने पहुंचे। गांव निवासी एक ग्रामीण पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया। कहा कि वह शुक्रवार देर शाम गांव में घूमकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक ग्रामीण मिला। उसने कहा कि चलो घर चलो चाय पीते हैं। वह ग्रामीण के साथ चाय पीने लगे। आरोप है कि वहां ग्रामीण ने अपने एक और साथी से तमंचे मंगवाए। 

आरपी शर्मा ने उससे पूछा कि इतने तमंचों क्यों मंगवाए हैं। इसी दौरान ग्रामीण ने एक तमंचा लोड किया और आरपी शर्मा पर तान दिया। आरपी शर्मा ने उसका हाथ पकड़ा। इसी दौरान ग्रामीण ने ट्रिगर दबा दिया। गोली आरपी शर्मा के पास से निकली।

छर्रा उनके कंधे में लग गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। शोर होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए थे। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने युवक ने तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में ममता हुई शर्मसार...मां ने नवजात बेटे को कब्रिस्तान के पास फेंका, मासूम को नोंच रहे थे कुत्ते

संबंधित समाचार