Bareilly News: पहली बार मंडल की पांच सीटों पर तीन चरणों में होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बरेली मंडल के चार जिलों की पांच लोकसभा सीटों पर इस बार पहली दफा तीन चरणों में मतदान होगा। इससे पहले 2019 में इन पांचों सीटों पर दो और 2014 में एक ही चरण में मतदान कराया गया था। पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें करीब एक महीने का ही समय रह गया है।दूसरे चरण में किसी सीट को नहीं रखा गया है। 

तीसरे चरण में सात मई को बरेली, आंवला और बदायूं समेत तीन सीटों पर चुनाव होगा। शाहजहांपुर में चौथे चरण में 13 मई को वोट पड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बरेली, पीलीभीत, आंवला, बदायूं में तीसरे चरण में 23 अप्रैल 2019 को मतदान हुआ था। शाहजहांपुर में चौथे चरण में 29 अप्रैल 2019 को चुनाव कराया गया था। 2014 में पांचों सीटों पर एकसाथ 17 अप्रैल को मतदान कराया गया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: पारिवारिक योजना का नहीं मिला लाभ, तीन साल से महिलाएं विकास भवन से तहसील तक काट रहीं चक्कर 

संबंधित समाचार