Route Diversion: Kanpur में बदली रूट डायवर्जन व्यवस्था...इस दिन तक रहेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदली रूट डायवर्जन व्यवस्था

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते भारी वाहनों को पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया है। जिलों के बाहर इन वाहनों को रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे निर्माण कार्य में दिक्कत न हो और लोगों को जाम से मुक्ति मिले।

लेकिन कानपुर देहात, औरैया, हमीरपुर, महोबा की ओर से आने वाले वाहनों पर सख्ती न होने से रुट डायवर्जन व्यवस्था सुचारू रुप से लागू नहीं हो पा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन में बदलाव किया है। सोमवार रात आठ बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। 

यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था

- हमीरपुर से आने वाले भारी वाहन घाटमपुर चौराहा से कानपुर नगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन घाटमपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर चौडगरा, फतेहपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- कानपुर देहात की ओर से सचेँडी होते हुए रामादेवी चौराहा की ओर जाने वाले भारी वाहन रामादेवी चौराहा से आगे जाजमऊ, उन्नाव की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामादेवी फ्लाईओवर से दाहिनें मुड़कर चौडगरा होते हुए जाएंगे।

- सचेंडी की ओर से फ्लाईओवर के ऊपर से रामादेवी चौराहा की ओर आने वाले यात्री वाहन नौबस्ता चौराहा पर रैंप से नीचे उतर कर व नौबस्ता चौराहा से लखनऊ-उन्नाव की ओर जाने वाले यात्री वाहन नौबस्ता चौराहा से यशोदा नगर चौराहा, श्याम नगर होते सर्विस लेन का प्रयोग कर रामादेवी की ओर जा सकेंगे।    

सोमवार दोपहर तक नहीं जा सकेंगे एक्सप्रेस रोड पर

ट्रैफिक पुलिस व राहगीरी फाउंडेशन द्वारा रविवार को एक्सप्रेस रोड पर आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के कारण रविवार दोपहर एक बजे तक एक्सप्रेस रोड पर नहीं जा सकेगें। एक्सप्रेस रोड पर घटांघर से भूसा टोली मोड़ तक जाने के लिए कैनाल रोड होते या अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। 

ये भी पढ़े- Kanpur: सीनियर केयर सेन्टर का लोकार्पण: सांसद भोले व विधायक नीलिमा ने वरिष्ठ नागरिकों संग खेला कैरम और शतरंज; बढ़ाया हौसला

संबंधित समाचार