Bareilly News: विजय हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बिशारतगंज, अमृत विचार। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में 10 मार्च को हुए विजय साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी मीत गोस्वामी ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया और पुलिस दबिश देने का दावा करती रही। वहीं लोगों ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में थाना प्रभारी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

10 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वार्ड नंबर 8 के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी विजय साहू की मोहल्ले में रहने वाले मीत गोसामी और अरुण गोस्वामी ने पांच सौ रुपये न देने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े भाई अजय साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अरुण गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मीत गोस्वामी फरार चल रहा था।

शनिवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विजय साहू के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की कि हत्यारोपियों के परिजन समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी मीत ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी दीपचंद का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: 'My App' बताएगा पोलिंग बूथ पर कितनी भीड़, सिर्फ करना होगा ये काम

 

 

संबंधित समाचार