बरेली: दो बिस्वा जमीन के लिए अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दो बिस्वा जमीन के लिए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। घायल अवस्था में परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने थाना सिरौली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

बरेली,अमृत विचार। दो बिस्वा जमीन के लिए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। घायल अवस्था में परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने थाना सिरौली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी हरिशंकर ने बताया कि वह मंदिर पर पुजारी है जबकि उनका भाई केदार सिंह (45) खेती किसानी करता है। गांव के कुछ लोग उनकी दो बिस्वा जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद भी हुआ लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को फिर से जमीन को लेकर विवाद हुआ।

हरिशंकर ने बताया कि दूसरे पक्ष के चार-पांच लोग उन्हें पीट रहे थे। इसी दौरान उनका भाई केदार भी पहुंच गया। उसने बीच-बचाव किया लेकिन आरोपियों ने उसे भी जमकर पीट दिया। हरिशंकर ने बताया कि वह भाई को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई की मौत के बाद वह थाने पहुंचे। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर केदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार