Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर...सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में दारोगा की मौत

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के शंभुआ आरओबी पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग सेवानिवृत्त दारोगा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

घाटमपुर के कुष्मांडा नगर निवासी 60 वर्षीय शिव कुमार सविता पुलिस विभाग के दारोगा पद से सेवानिवृत्त थे। उनका नौबस्ता में दोना पत्तल का कारखाना संचालित होता है। शनिवार करीब 12 बजे वह कारखाने से घर लौट रहे थे। 

शंभुआ आरओबी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हादसे बुजुर्ग बाइक समेत ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। कमर से पहिया निकल जाने की वजह से उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगने की आशंका पर शव को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।

इसके साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया की ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha 2024: राजनैतिक कार्यों में सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं…जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी आचार संहिता की जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज