Lok Sabha 2024: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्र 19 जोन और 185 सेक्टरों में विभाजित...अधिकारियों ने दी ये जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए लोक सभा क्षेत्र 19 जोन और 185 सेक्टरों में विभाजित

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में चौथे चरण में होने जा रहे सामान्य लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिले को 19 जून और 185 सेक्टर में विभाजित कर उन पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने बताया कि 13 मई 2024 को होने जा रहे सामान्य लोकसभा चुनाव में कुल 1713 583 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। 

इनमें 92440 पुरुष और 789298 महिला मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि इस दिन 13 मई को 18 से 19 वर्ष के 23473 मतदाता और 85 साल से ऊपर के 10784 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 4875 मतदाता सर्विसमैन है। 

इन सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए पांचो विधानसभा क्षेत्र में 1400 केंद्र बनाए गए हैं ।जिसमे 1922 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में शांतिपूर्ण मतदान  कराने के लिए पांचो विधानसभा क्षेत्र को 19 जून में विभाजित करके उन पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए है।

इसी तरह से लोकसभा क्षेत्र को 185 सेक्टर में विभाजित करके उन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराया जाना है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह समय से आकर मतदान करें और मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक पहुंचाएं। 

पहले मतदान इसके बाद अन्य काम को ध्यान में रखते हुए इस महा यज्ञ में आहुति देकर प्रत्यासी का चयन करें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, जिला सूचना अधोकारी ओम वीर सिंह यादवसहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर...सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार

संबंधित समाचार