आज से होलाष्टक की शुरुआत, जानिए किन कार्यों की है मनाही?
होलाष्टक की शुरुआत आज से हो गई है। होली के आठ दिन पहले का समय होलाष्टक के तौर पर जाना जाता है। होली के आठ दिन तक किसी भी मांगलिक और महत्वपूर्ण कार्य को करने की मनाही होती है।
माना जाता है कि होलाष्टक की इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव वातावरण में बढ़ जाता है| ग्रह भी उग्र स्थिति में होते हैं| लेकिन आप इस दौरान जप और ताप कर सकते हैं इन आठ दिनों में कुछ विशेष बातों का ध्यान ज़रूर रखिए चलिए जानते है।
कीमती सामान की न करें खरीदारी
ज्योतिष की अनुसार इस दौरान कीमती सामान की खरीदारी, किसी भी तरह का निवेश नहीं करना चाहिए। होलाष्टक के दौरान लंबी दूरी की यात्रा को भी टाल उचित होता है।
विवाह, गृह प्रवेश की है मनाही
सभी तरह के संस्कार अर्थात उपनयन संस्कार, सगाई, गोद भराई, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कारों की मनाही है। मान्यता है कि इस दौरान नकारात्मक का ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, जिसके कारण जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
भूमि,वाहन की खरीदारी से बचें
होलाष्टक की अवधि में भूमि वाहन इत्यादि की खरीदारी या बेचने से भी बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान नए भवन के कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
नहीं लेने चाहिए विवाह से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय
होलाष्टक के दौरान विवाह से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय भी नहीं लेने चाहिए। साथ ही इस दौरान कुंडली मिलान या तारीख निश्चित करना भी वर्जित माना जाता है।
