Banda: बेटे ने ही कुल्हाड़ी मारकर पिता की थी हत्या...आरोपी बोला- न खेत के लिए पैसे दिए, उल्टा सीधा भी बोला, इसलिए...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में बेटे ने ही पिता की हत्या की थी

बांदा, अमृत विचार। बांदा में मरका थानाक्षेत्र के पिंडारन में पिता की हत्या की घटना का खुलासा कर पुलिस ने 36 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वह खेत बलकट लेने के लिए अपने पिता से एक लाख रुपये मांग रहा था। पिता ने रुपये भी नहीं दिए और उल्टा-सीधा बोल दिया था। जिससे आवेश में आकर अपने पिता के सिर पर लाठी व कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लाठी व कुल्हाड़ी बरामद की।

ये था पूरा मामला

मरका थाना क्षेत्र पिंडारन गांव निवासी प्रेमचन्द्र उर्फ कल्लू (60) पुत्र हरी सिंह बुधवार की रात आठ बजे अपने घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित बाकल हाल खेतों की सिंचाई करने के लिए गया था। रात में ही अज्ञात लोगों ने उसे खेत में ही दबोच लिया और धारदार हथियार से सिर पर वार करके किसान की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। गुरुवार की सुबह परिजन बाकल हाल पहुंचे तो किसान नजर नहीं आया। खेतों में जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। परिजनों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- Banda Accident: बालू खदान में पिता को खाना देने गए किशोर को मिनी ट्रक ने कुचला...मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव

संबंधित समाचार