मुरादाबाद : मतदाता सूची प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी सम्मानित, अधिकारियों ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मिले प्रशस्ति पत्र को दिखाते जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह

मुरादाबाद। जिले में मतदाता सूची बनवाने व पुनरीक्षण कार्य में बेहतर प्रबंधन व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के अधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची प्रबन्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट और अभिनव कार्य के लिए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र मिलने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। पारदर्शी मतदाता सूची से मतदान की शुचिता बनी रहती है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : पहले चरण में मुरादाबाद में होगा चुनाव, 19 अप्रैल को मतदान...होर्डिंग्स और बैनर उतरवाए 

संबंधित समाचार