Kanpur Dehat: होली के त्योहार पर लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई महिला...टीला धंसने से दबी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में मिट्टी खोदाई करने के दौरान हादसा हुआ

कानपुर देहात, अमृत विचार। होली त्योहार को लेकर घर में लिपाई-पुताई के लिए हथूमा गांव में महिला टीले से मिट्टी खोदने गई थी। तभी टीला धंसने से मलवे में दबकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है।

डेरापुर थाना क्षेत्र के हाथूमा गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी पप्पी देवी (40) होली त्योहार को लेकर लिपाई-पुताई करने के लिए घर से कुछ दूरी पर रविवार सुबह टीले से मिट्टी लेने गई थी। जब वह मिट्टी खुदाई कर रही थी। तभी अचानक मिट्टी का टीला धंस गया और पप्पी देवी मलवे में दब गई। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाकर पप्पी देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया और मृतका का पति राजेश, पुत्र गोलू, अभिषेक, पुत्री नेहा, निशु समेत अन्य रोते-बिलखते रहे। 

वहीं होली त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची। डेरापुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-Kannauj: बिना शादी के युवती गर्भवती...निजी अस्पताल में होता गर्भपात, एवज में देने पड़ते मात्र तीन हजार, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार