Kannauj: बिना शादी के युवती गर्भवती...निजी अस्पताल में होता गर्भपात, एवज में देने पड़ते मात्र तीन हजार, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में निजी अस्पताल में भ्रूण हत्या के नाम पर तीन हजार रुपये की डील

कन्नौज, अमृत विचार। निजी हास्पिटल के एक डाक्टर का भ्रूण हत्या करने की डील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक निडी डाक्टर युवक से गर्भपात करने के एवज में तीन हजार रुपये रेट बताता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा आम हो रही है। लोग स्वास्थ्य विभाग को दुहाई दे रहे हैं। अमृत विचार डॉट कॉम इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

स्वास्थ्य विभाग के रहमोंकरम पर जिले में कई क्लीनिक व निजी अस्पताल गैर कानूनी तरह से संचालित हो रहे हैं। इसी तरह की एक क्लीनिक पर मरीज देख रहे डाक्टर के पास एक युवक पहुंचता है। वह डाक्टर से गर्भपात कराने की बात करता है, तो डाक्टर उससे महिला को लाने की बात करता है। जब वह बताता है कि वह युवती है, जिसकी शादी नहीं हुई है।

वह गर्भवती है तो डाक्टर उससे तीन हजार रुपये की मांग करता है और गर्भपात कर देने की बात कहता है। बाद में खुद का विजिटिंग कार्ड निकाल कर देते हुए कहता है कि जब आना तो फोन से जानकारी दे देना। इसके बाद वह युवक विजटिंग कार्ड लेकर चला आता है।

इस भ्रूणहत्या करने की डाक्टर के साथ हुई डील ठठिया क्षेत्र के एक क्लीनिक की बताई जा रही है। इस का वीडियो सोशल माडिया पर वायरल होने के बाद लोग संबंधित क्लीनिक की चर्चा करने में जुट गये हैं। लोग स्वास्थ्य विभाग को लापरवाह बता रहे हैं। 

कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग इन क्लीनिक व निजी अस्पतालों पर छापामार कार्रवाई नहीं करता है। इसीलिये यह गैरकानूनी काम करने से किसी तरह से नहीं डरते हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, फिर भी इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर...सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार

 

 

संबंधित समाचार