बहराइच: सपा ने राजन को बनाया प्रदेश सचिव, पार्टी की तरफ से लिस्ट हुई जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की ओर से सपा छात्र सभा का प्रदेश सचिव राजन यादव को बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा ने शनिवार को कार्यकारिणी का गठन किया। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप यादव एवं छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति पर शहर निवासी राजन यादव विराट पुत्र सुरेश कुमार यादव को छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। राजन यादव ने बताया कि वह प्रदेश के सबसे कम उम्र के पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं उनके मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों में हर्ष है।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: यूपी विधानसभा की चार सीटों पर भी होगा उपचुनाव

संबंधित समाचार