लखनऊ में एक्सीडेंट का आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज में मासूम बच्ची को कार से रौंदा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के अलीगंज थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम राधिका राजवंशी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। राधिका सड़क पर जा रही तेज रफ़्तार नेक्सॉन गाड़ी के सामने आ गई, गाड़ी चढ़ने से उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दुर्घटना का आरोपी कुनाल सिंह फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। 

बता दें कि दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजन और भीड़ ने सड़क जाम कर दी थी। इस दौरान बच्ची की मौत से नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क पर उतरे लोगों ने दुर्घटना में दोषी गाड़ी मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद भीड़ ने कानूनी कार्रवाई की मांग कर जमकर हंगामा किया था। राधिका राजवंशी अपने परिजनों के साथ अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही रहती थी। उसके पिता इलाके में सब्जी की दुकान लगाते हैं। पुलिस की तरफ से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -Video: लखनऊ में मासूम बच्ची की दुर्घटना में मौत, भीड़ ने जाम की सड़क-जमकर हुआ हंगामा

संबंधित समाचार