Bareilly News: ढाबा संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबा संचालक ने अपने ढाबे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन लोगों ने इस बारे में परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

थाना बारादरी क्षेत्र के हजियापुर निवासी 45 वर्षीय तसव्वर पुत्र मुन्नवर थाना भोजीपुरा क्षेत्र में विलवा गांव के पास चाय का ढाबा चलाते थे। रविवार को उन्होंने ढाबे पर पहुंचकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब गांव वालों ने उनके शव को फंदे पर लटका देखा तो उसकी जानकारी परिवार वालों को दी। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया उन्हें नहीं पता तसव्वर ने फांसी क्यों लगाई। घर से कल वह ठीक-ठाक ढाबे पर निकले थे। मृतक अपने पीछे दो बेटे एक बेटी छोड़ गए हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गुप्तकालीन 'गर्भवती महिला' की मूर्ति है खास, मानवीय संवेदनाएं समेटे है खुद में

 

संबंधित समाचार