Fatehpur Theft: पुलिस गश्त की खुली पोल...एक ही रात में आठ घरों के तोड़े ताले, लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में चार घरों से लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में पुलिस गश्त की पोल खोल कर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात में सात घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने रविवार की रात दो गांवों में धावा बोलते हुए आठ घरों के ताले तोड़ दिए।

कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव के सात घर और हरदों में एक घर का ताला तोड़े लेकिन चोरों को चार घरों में ही सफलता मिली। चार घरों से चोरों ने लाखों की नगदी और जेवरात पार कर दी। जानकारी पर सुबह पहुंची पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी योगेश तिवारी परदेश में रहकर कमाता है। बताया कि उसका पूरा परिवार छत पर सोया था। सुबह नींद खुली तो देखा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और कमरे में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बताया कि अलमारी में रखी साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो चुके गायब है।

इसी तरह गांव के ही संतू तिवारी के घर में सेंध काटकर घुसे चोरों ने 15 हजार रुपए नगदी, और सोने-चांदी आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं प्रयागदत बाजपेई के घर से इनवर्टर बैट्रा और हरदों निवासी महेश सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवरात समेत गृहस्थी का सामान चोरी हो गया।

ग्रामीणों की मानें तो गांव के गोविंद के घर का ताला तोड़ा तो परिजनों को जानकारी हो गई उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोरों ने रामभवन मौर्य, रामधनी साहू, शिवसागर मौर्य समेत रचना तिवारी, संतू के घर के ताले तोड़े। हालांकि रचना तिवारी और संतू तिवारी, प्रयागदत्त व हरदों निवासी महेश सिंह के घर के अलावा किसी और के घर से चोर ताला तोड़ने के बाद सामान नहीं ले जा सके।

चोरी की घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान गांव के बाहर खेतों में दो बक्से व जेवरात के खाली डिब्बे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: हजारों नमाजियों ने इरफान सोलंकी की जेल से रिहाई के लिए मांगी दुआ...पुलिस-प्रशासन के साथ LIU अलर्ट, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार