सुलतानपुर: चाय बना रही किशोरी रेता गला, लखनऊ में चल इलाज, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सुलतानपुर, अमृत विचार। मां के कहने पर राइस मिल से घर पहुंचकर चाय बना रही किशोरी को अज्ञात लोगों ने उसका गला रेत भाग निकला। काफी देर तक जब किशोरी वापस नहीं आई तो मां घर पहुंच गई। तड़प रही किशोरी को आनन फानन में मेडिकल कालेज सुलतानपुर में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गुड़बड़ निवासी सोनिया पत्नी स्व अन्नतु ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि गांव में उसके दो घर है। एक में राइसमिल संचालित है, दूसरे में रहते हैं। रविवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री अनीता को चाय बनाने भेज दिया था। काफी देर बाद जब वह चाय लेकर नहीं आई तो शंका के चलते घर जाकर देखा तो वह तड़प रही थी। उसके गले पर चाकू से रेता गया था। 

उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सको ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। किसी ने अनीता का गला क्यों रेत दिया अभी यह पहेली बना हुआ है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी के मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: घर से निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, इस एंगल पर जांच कर रही पुलिस

 

संबंधित समाचार