मुरादाबाद: शुगर में किया ऑपरेशन, अब देना होगा तीन लाख का हर्जाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने शुगर होने के बाद भी मरीज की आंख का आपरेशन कर दिया। इसके बाद मरीज की आंख में पस आया तो डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। दिल्ली के नामचीन अस्पताल में दोबारा आपरेशन कराने के बाद बमुश्किल आंखों की रोशन बच गई। उपचार के बाद संबंधित डाक्टर से …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने शुगर होने के बाद भी मरीज की आंख का आपरेशन कर दिया। इसके बाद मरीज की आंख में पस आया तो डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। दिल्ली के नामचीन अस्पताल में दोबारा आपरेशन कराने के बाद बमुश्किल आंखों की रोशन बच गई। उपचार के बाद संबंधित डाक्टर से शिकायत की तो उसने कोई सुनवाई नहीं की। स्थाई लोक अदालत ने नेत्र रोग विशेषज्ञ पर पीड़ित को तीन लाख रुपए बतौर हर्जाना के देने के निर्देश दिए हैं।

अमरोहा जिले के ग्राम खेड़ा जोया निवासी महबूब अख्तर ने अपने अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के माध्यम से स्थाई लोक अदालत में परिवाद दर्ज कराया था। उनका कहना था कि करीब दो साल पहले उनकी दांयी आंख में मोतियाबिंदु हो गया। जिस पर उन्होंने मुरादाबाद में चौधरी चरन सिंह स्कूल के पास नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एलएस चन्देल को दिखाया। उनका यहां पर चन्देल आईकेयर के नाम से अस्पताल है। महबूब के अनुसार चिकित्सक ने उनकी आंख का आपरेशन कर दिया। जब आपरेशन किया तो उनको शुगर थी। इसके बाद उनकी आंख में पस आ गया और दिखना पूरी तरह से बंद हो गया।

उन्होंने डा. एलएस चन्देल से संपर्क किया तो उन्होंने उपचार करने से इंकार कर दिया और दिल्ली में दरियागंज स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर उन्होंने दोबारा आपरेशन कराया, इसके बाद उनकी आंख की रोशनी वापस आ सकी। अब इस मामले की सुनवाई स्थाई लोक अदालत में सदस्य वन्दना सहाय और सुषमा रानी की मौजूदगी में हुई। कोर्ट ने नेत्र रोग विशेषज्ञ पर तीन लाख का हर्जाना लगाया है। यह रकम एक माह के भीतर वादी महबूब अख्तर को देने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार