बदायूं: 6 साल की बच्ची से हाईस्कूल के छात्र ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बदायूं: 6 साल की बच्ची से हाईस्कूल के छात्र ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बदायूं, अमृत विचार: हाईस्कूल के छात्र ने रविवार दोपहर छह साल की छात्रा को खाली मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा रोने लगी तो बराबर की छत पर मौजूद छात्रा की मां ने आवाज सुनी। उसकी मां ने आरोपी को घिनौना कृत्य करते हुए देख लिया। उन्होंने शोर मचाया। आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी को बरेली के बाल सुधार गृह भेजा गया है।

घटना थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक व्यक्ति की छह साल की बेटी कक्षा दो में पढ़ती है। रविवार दोपहर लगभग पौने चार वह अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान उसके घर के पड़ोस में रहने वाला नाबालिग हाईस्कूल का छात्रा आया। वह छात्रा को टॉफी खिलाने के बहाने पड़ोस में बंद पड़े मकान में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

वहीं छात्रा की मां अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। मां ने बंद पड़े मकान से बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो उन्होंने मकान में झांककर देखा। जहां आरोपी छात्र उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला शोर मचाते हुए मकान में गई। आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गया। छात्रा बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। 

शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पीड़िता के पिता उसे बेसुध हालत में थाना कादरचौक ले गए। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे बरेली के बाल सुधार गृह भेज दिया। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि एक नाबालिग ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: ANTF और पुलिस ने पकड़ी 1.30 करोड़ की अफीम, पांच गिरफ्तार