दिल्ली: सरिया से लदा ट्रक फर्नीचर फैक्ट्री में घुसा, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार तड़के सरिया से लदा एक ट्रक एक फर्नीचर फैक्ट्री में जा घुसा, इस हादसे में ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा, “ड्राइवर आरिफ अली और हेल्पर मुमताज अली ने दुर्घटना में दम तोड़ दिया। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने …

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार तड़के सरिया से लदा एक ट्रक एक फर्नीचर फैक्ट्री में जा घुसा, इस हादसे में ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा, “ड्राइवर आरिफ अली और हेल्पर मुमताज अली ने दुर्घटना में दम तोड़ दिया। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले थे।”

पुलिस के अनुसार ट्रक सुबह लगभग 4 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र से निकलने के बाद आनंदमई मार्ग से आ रहा था और हरियाणा के पलवल स्थित एक गोदाम में जा रहा था। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर पहुंचने के बाद इसने नियंत्रण खो दिया और फर्नीचर फैक्ट्री में घुस गया। ऐसी आशंका है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव