प्रयागराज: हथियार से प्रहार कर की गई युवक हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। गंगा नगर के उतरांव थाना अंतर्गत मोतिहा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक की अज्ञात हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उतरांव थाना के एसएचओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को मोतिहा गांव में रंजीत कुमार कुशवाहा (30) की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिली। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। शव के सिर में पीछे चोट का निशान है। 

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह हत्या का मामला है, लेकिन हत्या गोली मारकर की गई या किसी अन्य हथियार से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।  

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार